देहरादून सनसनीखेज डबल मर्डर में आया कोर्ट का फैसला, पति और ससुर की हत्या में महिला और प्रेमी को आजीवन कारावास

महिला द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और ससुर की हत्या कराने के मामले में अदालत का फैसला आ गया है. प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र की अदालत ने महिला ओर उसके प्रेमी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अदालत ने दोनों पर 55-55 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है. साथ ही मृतक राजेश राणा के बेटे को एक लाख रुपए मुआवजा के रूप में देने के आदेश दिए हैं. मुआवजे की राशि नहीं देने पर जिलाधिकारी को दोषियों की सम्पत्ति कुर्क करके धनराशि देने को कहा गया है.

जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2017 की रात 02 बजे डोईवाला पुलिस को हरिद्वार हाईवे पर कुआंवाला के पास एक लावारिस खड़ी सेंट्रो कार में चादर और कंबल से लिपटे दो शव बरामद हुए थे. कार से बरामद दस्तावेजों से पता चला कि कार रायपुर क्षेत्र की रहने वाली दीपिका पत्नी राजेश राणा के नाम पंजीकृत है.

डोईवाला पुलिस ने रायपुर थाने से संपर्क किया तो जानकारी मिली कि 05 मार्च की रात 09 बजे दीपिका ने शिकायत दी थी कि उनके पति राजेश राणा और ससुर प्रेम सिंह राणा बुलंदशहर के लिए निकले थे. दोनों अब तक नहीं लौटे हैं. दोनों के मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन नहीं उठ रहा है. डोईवाला पुलिस ने राजेश राणा और प्रेम सिंह के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए, तो दोनों की अंतिम लोकेशन मियांवाला में मिली.




  • Related Posts

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    मा० विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं० 01 ग्रास्टानगंज, वार्ड नं०…

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार   देहरादून, 20 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    भ्रष्टाचार पर सीएम धामी सख्त, भाजपा ने की सराहना 

    धनराशि ट्रांसफर-av 

    देहरादून-ऋषिकेश तक बढ़ सकती है नमो भारत ट्रेन सेवा

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन

    मातृ सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक स्मारिका “सेवांजलि” का भव्य विमोचन
    error: Content is protected !!