हरिद्वार में दो ट्राला वाहनों की भीषण टक्कर से हाईवे जाम, श्रीनगर में ट्रक पलटा, एक की मौत

शहर के श्यामपुर थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्राला वाहनों के बीच टक्कर होने से दोनों वाहन बीच सड़क पर ही पलट गए. हादसे के कारण हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया. जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर एलिफेंट कॉरिडोर का काम चल रहा है और मार्ग काफी संकरा है. जिस कारण एक्सीडेंट होने के बाद मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रैफिक का आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया.

एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, देर रात दो ट्राला वाहनों में रसियाबढ़ में टक्कर हुई थी, जिसके बाद से रास्ता बंद हो गया था. घटना जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया और ट्रैफिक को शुरू कराया. अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है. एसपी सिटी ने बताया कि घटना रात लगभग 2 बजे की है. घटना के बाद पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था. फिलहाल अब हाईवे पर ट्रैफिक सुचारू है

वहीं ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर लंगर का सामान लेकर पंजाब से चमोली जा रहा ट्रक श्रीनगर डुंगरीपंथ के पास सड़क के ऊपर पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई. बताया जा रहा है कि लंगर का सामान लेकर गुरदासपुर (पंजाब) से गोविन्दघाट चमोली की ओर जा रहा ट्रक PB23 F 0931 LPT सुबह करीब 6 बजे कालीगढ़ पुल, डुंगरीपंथ के पास सड़क के ऊपर की ओर बनी दीवार से टकराकर पलट गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने ब्रेक फेल होने की बात बताई है. इस हादसे में ट्रक में सवार जोगेंद्र सिंह पुत्र पंजाब राम निवासी गुरदासपुर पंजाब, उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक के साथ एक जत्था भी था, जिन्हें इस हादसे की सूचना दे दी गई है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस द्वारा पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!