विकासनगर में एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर बीती देर रात एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे.

गौर हो कि बीते देर रात को कालसी थाना को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कोटी से पहले कोलिया खड्ड के समीप एक आयशर वाहन खाई मे गिर गया है. ट्रक मे तीन लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से टमाटर बेचकर नेरवा हिमाचल जा रहा था, तभी वाहन देर रात हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया. वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मौके पर पहुंची कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के अनुसार घटना रात 10:30 बजे घटित हुई. घटना में असलम (32 साल), निवासी नेरवा शिमला हिमाचल, गुलाम (45 साल) निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश गंभीर घायल हुए हैं. मृतक की पहचान इसराइल (28 साल) निवासी नेरवा शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.




  • Related Posts

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईएमए में अंडर-17 बालिका फुटबॉल वर्ग की नेशनल स्पोर्ट्स मीट शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में देशभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज
    error: Content is protected !!