पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत ईडी के देहरादून स्थित कार्यालय में पहुंचे

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून स्थित कार्यालय में पहुंचे हैं. हरक सिंह रावत को पूर्व में ईडी ने अपने कार्यालय में पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन अपने निजी कारण के कारण उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत होने में असमर्थता जताई थी. ऐसे में एजेंसी ने उन्हें अगली तारीख दी थी, जिस पर अब वह अधिकारियों के सम्मुख प्रस्तुत हुए हैं.

हरक सिंह रावत से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले पर पिछले लंबे समय से पूछताछ की जा रही है. पहले भी वह केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि अधिकतर मामलों में हरक सिंह रावत से पूछताछ हो चुकी है. हालांकि कुछ बिंदुओं पर दिए गए बयानों के आधार पर दस्तावेज प्रस्तुत करने बाकी थे, जिसके लिए हरक सिंह रावत केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर बयानों से जुड़े कागजात प्रस्तुत करेंगे.

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हुए अवैध निर्माण और पेड़ कटान मामले के दौरान हरक सिंह रावत सरकार में वन मंत्री थे और उस दौरान उनके आदेश पर विभिन्न कार्यों को किए जाने के आरोप लगे थे जिसके बाद विजिलेंस ने भी उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप पर छापा मारा था और यहां से वन विभाग का एक बड़ा व्यावसायिक इनवर्टर बराबर किया था. हालांकि हरक सिंह रावत लगातार भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं और इसी के तहत इस कार्रवाई को होना बताते रहे हैं.




  • Related Posts

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के युवा समर्थन को लेकर दिए जा रहे दावों पर उत्तराखंड भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि देश का युवा कांग्रेस…

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    राहुल गांधी के युवा समर्थन वाले दावे पर भाजपा का पलटवार

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    कावड़ यात्रा व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    अगस्त में सामान्य से कम रह सकती है बारिश

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    बसंत विहार में KRAD GLOBAL के चौथे सेंटर का भव्य शुभारंभ, युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लिया संकल्प

    मानसून अलर्ट

    मानसून अलर्ट

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा

    संकल्प परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस का दावा
    error: Content is protected !!