उत्तराखंड भाजपा को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट दूसरी बार संभालेंगे कमान

उत्तराखंड बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. एक बार फिर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. सोमवार को ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था. वो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे. ऐसे में सोमवार को ही तय हो गया था कि महेंद्र भट्ट निर्विरोध प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे. भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर प्रदेश परिषद की बैठक में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई. इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा द्वारा की गई.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के सामने महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई. इस तरह महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. बीजेपी हाईकमान ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया. सबसे बड़ी बात ये है कि महेंद्र भट्ट की सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छी ट्यूनिंग भी है. ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा.

इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे. उनके कार्यकाल में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं. निकाय चुनावों में भी बीजेपी को भारी सफलता मिली थी. इससे संगठन में उनका कद बढ़ता गया. बीजेपी हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भी भेजा.

प्रदेश अध्यक्ष इसके साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई. राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे. राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए थे. राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा भी केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!