टिहरी गढ़वाल में भीषण हादसा, गंगोत्री जा रहे कांवड़ियों का ट्रक पलटा, 15 लोग घाय

टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हो गया है. यहां कांवड़ियों के ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. ट्रक के नीचे कई लोग दब गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे पर ही पलट कर रुक गया, अन्यथा खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था.

ये ट्रक कांवड़ियों को लेकर ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहा था. ट्रक में 15 कांवड़िए सवार थे. इसी दौरान टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच अचानक ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा. इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पर पलट गया. संयोग से ट्रक ऊपर ही अटक गया. ट्रक के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई.

हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इस बीच किसी ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी हादसा होने की सुचना दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई. ट्रक पलटने से उसमें सवार सभी 15 कांवड़िए ट्रक के नीचे दब गए.

राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया. जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया. इस दुर्घटना में 15 कांवड़िए घायल हुए हैं. घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया है. घायल कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे पलट कर वहीं पर रुक गया. नीचे बहुत गहरी खाई थी. अगर ट्रक खाई में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

  • Related Posts

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    देहरदून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों…

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ी कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आईटी पार्क सहस्रधारा रोड स्थित एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    चुनाव बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला: 15 मई से प्रदेशभर में ‘संवाद अभियान’ की शुरुआत

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश

    उत्तराखंड में मलबा बहाव का खतरा: 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित, निगरानी और निवारण के निर्देश
    error: Content is protected !!