देहरादून में आधी रात घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीटकर अधमरा भी किया

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना 5 दिन पहले हुई, लेकिन मामला अब सामने आया है. युवती को बुरी तरह पीटा भी गया है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

ये घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है. एक महिला का आरोप है कि कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत 03 जुलाई की देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा घटखटाया. उनकी बेटी की नींद खुल गई तो उसने कोई किराएदार समझ कर घर का दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खोलते ही उनके घर के अंदर मोहल्ले का ही एक युवक घुस गया. उसने बेटी का मुंह दबोच लिया उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उनकी बेटी किसी तरह चिल्लाई तो आरोपी युवक ने उसे जमकर पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई.

शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए. इस दौरान भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया. युवती को इतनी गंभीर चोटें आई हैं कि वो आईसीयू में भर्ती है. महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस सरगर्मी से आरोपी को ढूंढ रही है.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार

    UKPSC ने स्थगित की प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं, नई तिथि का इंतजार
    error: Content is protected !!