उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन कार्यालय समय-समय पर प्रदेश में मौजूद राजनीतिक दलों की सक्रियता की निगरानी करता रहता है. इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने प्रदेश में मौजूद 6 राजनैतिक दलों को चिन्हित किया है. इन दलों ने पिछले 6 सालों से किसी भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है. जिसके कारण 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह सभी राजनैतिक ना तो पिछले 6 सालों से चुनाव में प्रतिभा कर रहे हैं और ना ही उनके कार्यों का कोई पता मिल पाया है. जिसके चलते इन सभी राजनैतिक दलों को अगले 15 दिन यानी 21 जुलाई की शाम 5 बजे तक नोटिस का जवाब देने हैं. उत्तराखण्ड में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से कई दल ऐसे हैं जो पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर यू पी पी) बने रहने की आवश्यक शर्तों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं. जिसके चलते प्रदेश के 6 राजनैतिक दलों को चिन्हित किया गया है.

6 दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग को लेना है. देश में राजनैतिक दलों (राष्ट्रीय/राज्यीय/अमान्यता) का रजिस्ट्रेशन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत निर्वाचन आयोग की ओर से किया जाता है.

इन राजनैतिक दलों को भेजा गया नोटिस

  • भारतीय जनक्रान्ति पार्टी
  • हमारी जनमन्च पार्टी
  • मैदानी क्रान्ति दल
  • प्रजा मण्डल पार्टी
  • राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी
  • राष्ट्रीय जन सहाय दल




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!