बेटों ने बैट से पीट-पीटकर कर दी पिता की हत्या, चोरी-छिपे किया अंतिम संस्कार, ऐसे खुला ‘राज’

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि दो बेटों ने बैट से अपने पिता को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद बेटे पिता के शव को लेकर गाड़ी से यूपी के बिजनौर लेकर गए, जहां उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया. हालांकि जब पुलिस को इस मामले की सूचना मिली तो वो हरकत में आई और मामले की जांच पड़ताल शुरू की.

इस मामले में मकान मालिक की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर रवाना की गई है. हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार अपने दो बेटों सचिन व शिवम के साथ रावली महदूद में किराए पर रहते थे. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को अशोक कुमार और उनके दोनों बेटों सचिन व शिवम के बीच झगड़ा हो गया था.

आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से अपने पिता अशोक कुमार के सिर पर कई वार किए, जिससे लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों बेटों ने अपने मकान मालिक से कहा कि उनके पिता घायल हो गए हैं और वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं. ये कहकर वो रात में ही पिता के शव को गाड़ी से बिजनौर ले गए. इसके बाद गांव में ही दोनों ने चोरी-छिपे पिता का अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस को मामले की जानकारी तब लगी, जब किसी व्यक्ति ने सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया. इसके बाद पुलिस आरोपियों के हरिद्वार वाले घर पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली तो अंदर खून पड़ा मिला. इसके बाद पुलिस को कमरे से बैट में मिला है, जिस पर खून लगा हुआ था.

पूछताछ करने पर पता चला कि पिता-पुत्रों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बेटों ने पिता की बैट से पीटकर हत्या कर दी. मामले में मकान मालिक सुनील धनगर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. जानकारी देते हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. एक टीम बिजनौर भेजी गई है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!