उत्तराखंड में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, डेंगू का डंक भी जारी

राजधानी देहरादून में डेंगू और कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं बीते दिन जिले में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए और तीनों मरीज स्थानीय हैं. बीते मंगलवार को भी कोरोना के चार केस सामने आए थे. इधर डेंगू के भी चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं. हालांकि तीनों कोरोना संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य है.

देहरादून जनपद में बुधवार तक 94 कोविड मामले सामने आए हैं. इनमें 79 मरीज स्थानीय, जबकि 15 बाहर के हैं. अभी तक आए मामलों में 74 मरीज संक्रमण से रिकवर हुए हैं. फिलहाल 5 केस एक्टिव हैं, इनमें से चार रोगी होम आइसोलेशन में हैं. जबकि एक मरीज ऋषिकेश स्थित एम्स में एडमिट है. देहरादून सीएमओ डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है.उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह निकटवर्ती अस्पताल में जाकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं.

उन्होंने बताया कि संक्रमण को लेकर सभी अस्पतालों को जरूरी दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में जांच और बेड की सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है.देहरादून में लगातार हो रही बारिश और वातावरण में बढ़ रही नमी डेंगू मच्छर के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है. बुधवार को डेंगू के चार केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक डेंगू के 9978 मरीजों के सैंपल कलेक्ट किए गए . जिसमें अब तक 168 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. इनमें 87 देहरादून के निवासी हैं, जबकि 81 रोगी अन्य जिलों व राज्य के बाहर के हैं.

फिलहाल डेंगू से अब तक 153 लोग रिकवर हो गए हैं. फिलहाल 15 एक्टिव केस हैं. जिसमें 9 मरीज श्री महंत इंद्रेश अस्पताल, तीन पेशेंट हिमालयन अस्पताल, एक ग्राफिक एरा और दो मरीजों का इलाज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में चल रहा है. राहत की बात है कि इस सीजन में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है.




  • Related Posts

    नंदा गौरा योजना 

    प्रदेश सरकार ने नंदा गौरा योजना के तहत हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद की 4098 पात्र बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदा गौरा योजना 

    नंदा गौरा योजना 

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 
    error: Content is protected !!