बच्‍चे के सिर पर सिलबट्टे से किया वार, कोमा में बच्‍चा, महिला गिरफ्तार – Doon Ujala

राजधानी देहरादून में एक महिला ने पांच साल के बच्चे के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आपसी विवाद के चलते महिला ने बच्चे को कमरे में बंद करके पीटा। बच्चे को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह कोमा में है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल जगपाल निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रीठा मंडी देहरादून ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था कि उनके घर के सामने रहने वाले दानवीर नाम के व्यक्ति की पत्नी मीना देवी ने उनके बेटे के सिर पर सिलबट्टे से जानलेवा हमला किया है। बच्चे को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में बच्चा वेंटिलेटर पर है।

घटना के पीछे की वजह बताते हुए जगपाल ने कहा कि उनके बीच कोई पुराना विवाद था। इसी विवाद के चलते मीना देवी बदला लेने की फिराक में थी। उनका 5 साल का बेटा गौरव घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान मीना देवी गौरव को कमरे में ले गई। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया, जगपाल ने आरोप लगाया कि मीना देवी ने बंद कमरे में गौरव से सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उन्हें घटना के बारे में पता चला। वो लोग आनन-फानन में बच्चे को लेकर दून अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण 5 साल का गौरव कोमा में चला गया है। अभी बच्चा वेंटिलेटर पर है। जगपाल द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी मीना देवी की तलाश शुरू की गई। घर से फरार हुई मीना देवी को देहरादून पुलिस ने शहर के लक्खीबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
    error: Content is protected !!