एसटीएफ ने 233 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

शराब माफिया के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ ने की बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने 233 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उत्तराखंड में चंडीगढ़, हरियाणा से शराब लाई जा रही थी.

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. ऐसे मे शराब माफिया पंचायत चुनावों में शराब खपाने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रहे है .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ उत्तराखंड को जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड मे होने जा रहे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे भारी मात्रा मे हरियाणा, पंजाब, चडीगढ़ से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में किए जाने की संभावना है.जिसके दृष्टि गत एसटीएफ की एक टीम को इस गोपनीय सूचना एकत्रित कर कडी कार्यवाही किए जाने के बारे में बताया गया.

शनिवार सुबह कुल्हाल बैरियर थाना विकासनगर पर उत्तराखंड एसटीएफ थाना विकासनगर की पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गोपनीय सूचना के आधार पर एक हरियाणा नंबर की पिकअप गाड़ी नंबर HR 61E0364 को रोका गया. जिसके बाद इसे चेक किया गया. इसके अंदर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी. जिससे दो अभियुक्त रोहतास पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम मंडाना जिला भिवानी हरियाणा और आनंद पुत्र लखीराम ग्राम पोस्ट बड़गांव जिला करनाल हरियाणा को अवैध शराब परिवहन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपियों के कब्जे से बरामद पिकअप वाहन से 202 पेटी चंडीगढ़ ,हरियाणा मार्का का शराब बरामद हुई .पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि फतेहपुर धर्म वाला थाना सहसपुर के निवासी विजयपाल के यहां उसने अवैध शराब का गोदाम बनाया हुआ है. वहीं से वह इस शराब की सप्लाई देहरादून के अन्य जगहों पर करता है. पकड़ी गई शराब को भी यह लोग विजयपाल को ही देने जा रहे थे. जिसके बाद एसटीएफ टीम ने सहसपुर पुलिस से संपर्क कर चौकी इंचार्ज धर्मावाला एवं चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर को साथ लेकर विजयपाल पुत्र बनारसी लाल के घर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान वहां से 31 पेटी अंग्रेजी शराब चंडीगढ़, हरियाणा मार्का की दोनों स्थानों से कुल 233 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इन दोनों प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.




  • Related Posts

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य रही।…

    मौसम

    उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 जून से 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, निहंगों से प्रशासन की सकारात्मक बातचीत जारी

    मौसम

    मौसम

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    पहली बार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्राउट मछली का निर्यात

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण
    error: Content is protected !!