मंडी समिति का अधिकारी 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस का एक्शन

उधम सिंह नगर जिले की आर्थिक नगरी काशीपुर में मंडी समिति में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसके तहत मंडी समिति के एक अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने दो फाइलों के लिए एक लाख रुपए से ज्यादा की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. रिश्वत की यह मांग अधिकारी ने लाइसेंस जारी करने के नाम पर की थी.

विजिलेंस की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित नवीन अनाज मंडी में तैनात इस अधिकारी के पास फल सब्जी मंडी में लाइसेंस के लिए शिकायतकर्ता शफायत एवं शकील अहमद ने आवेदन किया था. आरोप था कि आवेदन के लिए इस अधिकारी ने दो फाइलों के एक लाख बीस हजार रुपए की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को तय रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद मंडी परिसर में हड़कंप मच गया. मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी है. विजिलेंस की ओर से जानकारी दी गई है कि आरोपी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस हल्द्वानी ने प्लान बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!