उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जो मतदान की प्रक्रिया की रफ्तार धीमी कर सकती है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है. वहीं उत्तराखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग जारी ऐसे में मौसम चुनौतियां खड़ी कर सकता है.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ होने की पूर्वानुमान जताया है.राज्य के नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को भारी बारिश को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है. वहीं देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ कुछ स्थानों पर हो सकती है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 32°C से 23°C के लगभग रहने की संभावना है.

राज्य में संभावित भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिए गए हैं. वहीं प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मानसूनी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. लगातार हो रही बारिश से कई संपर्क मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से बाधित हो रहे हैं. जिस कारण तमाम मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग रही हैं और लोग मार्ग खुलने के बाद ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं. भारी बारिश से नदी-नाले भी उफान पर बह रहे हैं. चेतावनी के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर नदी-नाले पार करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि बरसात के मौसम में बिलों में पानी घुसने से सांप लोगों के घरों में घुस रहे हैं. ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं मानसून में मौसमी बीमारियां भी सिर उठाने लगी हैं.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!