7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए साढ़े 4 करोड़ कांवड़िए, हरिद्वार में ड्रोन से लिया जा रहा व्यू

11 जुलाई से शुरू हुआ हरिद्वार में कांवड़ मेला 23 जुलाई शिवरात्रि पर सकुशल संपन्न हुआ. इस दौरान करीब करीब 4.5 करोड़ शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंचे. इस आंकड़े से सरकार के साथ ही हरिद्वार जिला प्रशासन भी काफी खुश है. लेकिन दूसरी तरफ जिला प्रशासन और नगर निगम के लिए चुनौती भी खड़ी हो गई है. कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में गंगा घाटों से लेकर हाईवे तक गंदगी का अंबार लग चुका है. करोड़ों की संख्या में पहुंचे कांवड़िए शहर में कई हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं.

हरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद शिव भक्त कांवड़िए हरिद्वार में कूड़ा छोड़ गए हैं. आलम ये है कि अब गंगा घाटों से लेकर कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े का ढेर लग गया है. प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले में साढ़े चार करोड़ से ज्यादा शिव भक्त हरिद्वार पहुंचे. हरकी पैड़ी समेत अन्य घाट और हाईवे पर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है. जिसे हटाना नगर निगम के लिए चुनौती है.

हरिद्वार नगर निगम आयुक्त नंदन कुमार ने बताया इस बार नगर निगम की ओर से कांवड़ मेला स्वच्छ वातावरण में समाप्त हो, उसी के मद्देनजर नगर निगम के कर्मचारियों के साथ ही एक हजार से अधिक अन्य कर्मचारियों को लगाया गया था, जो कांवड़ मेले के दौरान भी और मेला समाप्त होने के बाद भी दिन रात कूड़ा उठाने का काम कर रहे हैं. अब मेला खत्म होते हुए सभी घाटों की सफाई की जा रही है. कांवड़ मेले में आए करीब साढ़े चार करोड़ कांवड़िए हरिद्वार गंगा जल लेने आए थे, जो हरिद्वार शहर में करीब 7 हजार मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं. जिसको आज 24 जुलाई शाम तक साफ कर दिया जाएगा.

नगर आयुक्त ने बताया कि इस बार पॉलिथीन इत्यादि के साथ ही शिव भक्त कांवड़िए कपड़े और जूते तक छोड़ गए हैं. जिसको लेकर नगर द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसमें हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया जाएगा. साथ ही जो लोग इन पॉलिथीन को बेच रहे हैं, उनके बड़े ठेकेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!