रुड़की में BSF सिपाही के पिता की चाकू से गोदकर हत्या, मंदिर के पास मिला शव

हरिद्वार जिले के रुड़की में मर्डर की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पर एक बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया है. चाकू से गोदकर हत्या की गई है. बताया गया है कि बुजुर्ग के गले और पेट पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं. इतना ही नहीं बुजुर्ग का हाथ भी काटा गया है. पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह गांव के ही रहने वाले किसी व्यक्ति से पुरानी रंजिश बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

बता दें कि रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में (60 वर्षीय) कंवरपाल नामक बुजुर्ग की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. कंवरपाल का शव गांव में ही एक मंदिर के पास पड़ा हुआ मिला. परिजनों का कहना है कि करीब 3 घंटे से कंवरपाल गायब थे. जब वह उसे गांव में ढूंढने के लिए निकले, तो उनका शव पड़ा हुआ मिला. कंवरपाल के शरीर पर चाकुओं से हमला किया गया है.

बताया गया है कि कई जगह से उसका शरीर कटा-फटा मिला और पीठ पर चाकू के गहरे घाव किए गए थे. इसी के साथ उसका एक हाथ भी काटा गया है. बताया गया है कि कंवरपाल का बेटा बीएसएफ में तैनात है. कंवरपाल के परिजनों द्वारा किसी से रंजिश होने की भी जानकारी मिली है.

कंवरपाल के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल रुड़की सीओ नरेंद्र पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की गई. मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं. पुलिस ने मौके पर और आसपास मौजूद लोगों से प्रारंभिक पूछताछ की है. इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!