देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी को आबकारी आयुक्त ने मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश दिए

सड़क सुरक्षा में दिक्कत पैदा करने वाली शराब की 6 दुकानों को स्थानांतरित करने का मामला अब जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस मामले में अब जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए गए हैं. यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के द्वारा DEO को निलंबित करने की संस्तुति के बाद की गई है.

दरअसल, मार्च महीने में ही जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सड़क हादसों और जाम के लिए जिम्मेदार शराब की छह दुकानों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया था. प्रमुख सचिव आबकारी ने इन शराब की दुकानों को 31 जुलाई तक स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे. लेकिन इस बीच एक शराब व्यवसायी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर जिला आबकारी अधिकारी के पी सिंह ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लिए बिना स्टैंडिंग काउंसिल को अपनी रिपोर्ट भेज दी.

बताया गया कि इस रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा समिति के फैसले के खिलाफ ही रिपोर्ट को तैयार कर दिया गया था. यह मामला जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने के लिए शासन को लिखित पत्र भेजा है.

यह पहली बार नहीं है जब देहरादून जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग में शराब की दुकानों को लेकर करवाई के लिए पत्राचार किया हो, इससे पहले भी शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर विवाद हो चुके हैं. हालांकि इस बार अब जिला आबकारी अधिकारी पर आबकारी आयुक्त द्वारा मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है.

गौर हो कि आबकारी आयुक्त ने जिलाधिकारी देहरादून की DEO को निलंबित करने की संस्तुति पर जांच के बाद ही निर्णय लेने का फैसला लिया है. मामला देहरादून की 6 दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ा है. जिस पर जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बिना उच्चस्थ अधिकारियों के संज्ञान में ले स्टैंडिंग काउंसिल को समिति के निर्णय के खिलाफ भी रिपोर्ट दे दी थी.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!