अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरा पिकअप, 4 गंभीर घायल – Doon Ujala

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना नदी किनारे गिर गया. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

गौर हो कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत आज सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया. हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला. बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है. जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6:00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था. वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है. नैनबाग अस्पताल के नर्सिंग आफिसर अभिषेक ने बताया कि हादसे में घायल सुल्तानू पुत्र बनासू लाल व विपिन पुत्र सेम सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें 108 से देहरादून भेज दिया गया है.

बता दें कि बीते दिनों देहरादून जिले के विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर टौंस नदी में जा गिरा था. हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जबकि एक लापता की खोज के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी रही. प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं. सड़क हादसों के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा कुछ समय तक अभियान जोरों पर चलाया जाता है, लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है तो अभियान भी ठंडे बस्ते में चला जाता है.

  • Related Posts

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    उत्तराखंड जल संस्थान अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग को लेकर जल संस्थान मुख्यालय, नेहरू कॉलोनी देहरादून में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने देहरादून में प्रेस वार्ता को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग पर कर्मचारियों का हल्लाबोल, मुख्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला तेज़, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन की प्रेस वार्ता 

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    एडीबी द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 04 से 26 तक संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    मोहर्रम जुलूस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्गों पर यातायात रहेगा प्रभावित

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन कर्णप्रयाग विवाद जांच

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट

    सीएम ऑन सेफ्टी ऑडिट
    error: Content is protected !!