देहरादून में दिव्यांग युवती ने हलवाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में व्यक्ति पर दिव्यांग (मूक बधिर) युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है. व्यक्ति एक मिठाई की दुकान में हलवाई का काम करता हैं, जबकि दिव्यांग दुकान में साफ सफाई का काम करती है. युवती के परिजनों द्वारा कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता बोलने में सक्षम नहीं है, इसलिए जल्द ही एक्सपर्ट की नियुक्ति कर बयान लिए जाएंगे.

पहले मामले में पटेल नगर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन दिव्यांग (मूक बधिर) है और वो एक मिठाई की दुकान में साफ सफाई करने का काम करती है. बीते दिन वह दुकान में सफाई करने के लिए गई. जिसके बाद वह दुकान के पहले तल पर सफाई कर रही थी. उसी दौरान आरोपी हलवाई उसके पीछे-पीछे गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

उसके बाद पीड़िता ने घर पर आकर परिजनों को इशारों में बताया. परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. वहीं कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि पीड़िता बोल नहीं पाती है, सिर्फ हाथों के इशारे से ही अपनी बात बता सकती है. ऐसे में एक्सपर्ट की नियुक्ति कर पीड़िता का बयान लिया जाएगा. साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया है.

वहीं दूसरे मामले में सेलाकुई क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को शिकायत में बताया है कि वह मूलरूप से बरेली की निवासी है. साल 2018 में बरेली में निवासी लखीमपुर खीरी के युवक से उसकी मुलाकात हुई थी. पहली मुलाकात के बाद में उसके साथ लगातार बातचीत होने लगी. दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी. जिसके बाद युवक ने पीड़िता के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा. जब युवती ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया तो उन्होंने विवाह के लिए मना कर दिया. युवक ने इस पर आत्महत्या की धमकी थी, जिससे युवती उसकी बातों में आ गई. युवती का आरोप है कि साल 2022 से युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे.

जब युवती के परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई. लेकिन बाद में विवाह के लिए सहमति दे दी. युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वो टालमटोल करने लगे. युवती का आरोप है कि युवक ने उससे 02 लाख रुपए भी लिए हैं. युवती ने जब इस संबंध में सेलाकुई थाने में शिकायत की तो युवक ने पुलिस के सामने शादी का वादा किया और फिर मुकर गया व धमकी देने लगा. थाना सेलाकुई प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि एसएसपी कार्यालय से आई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों मामलों में बीते दिन मुकदमा दर्ज हुआ है.

  • Related Posts

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    *   दिनांक 21/22-02-2026 की रात्रि में डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही एक…

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    देहरादून । डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स (एस.डब्ल्यू. एवं एस.डी.) द्वारा एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ए.एन.ओ. कैप्टन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    एसएसपी देहरादून द्वारा हिमालयन अस्पताल पहुंचकर सडक दुर्घटना मे घायल उपनिरीक्षक का जाना हाल।*

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा भव्य परेड का आयोजन

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    सीएम धामी ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर गांधी पार्क में स्वदेशी संकल्प दौड़ को दिखाई हरी झंडी – Doon Ujala

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    हरिद्वार में अभद्र और आपत्तिजनक स्लोगन बना चर्चा का विषय, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala

    चौकी पैगा की पूरी टीम लाइन हाजिर, SSP ने एसओ और उपनिरीक्षक को किया सस्पेंड – Doon Ujala
    error: Content is protected !!