पहाड़ से लुढ़ककर मकान पर गिरा बोल्डर, 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत – Doon Ujala

जिले के देवत गांव में देर रात पहाड़ से लुढ़का विशाल बोल्डर घर में घुस गया, जिससे एक लड़के की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।

मिलीं जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ तहसील के नजदीकी गांव देवतपुरचौड़ा में आधी रात अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर रघुवीर प्रसाद, नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिव राम के मकान की दीवारें तोड़ते हुए अंदर घुस गया। घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा पूज्य कुमार उर्फ प्रिंस उम्र 12 साल बोल्डर के नीचे आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं घर में ही सो रहे रघुवीर प्रसाद और नरेश कुमार नाम के दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आई। बताया जा रहा है कि पूज्य कुमार अपने परिवार के साथ यहां पर रिश्तेदारी में आया हुआ था। वो वर्तमान में दिल्ली में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और एसडीआरफ की टीमें देर रात्रि को घटना स्थल पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य शुरू किया। वही मृतक बच्चे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।

इधर घटना से परिवार में कोहरा मच गया है। गांव में पहले भी पहाड़ी से बोल्डर आने से कई घरों को नुकसान पहुंचा था। पहाड़ी के नीचे बसा यह गांव हमेशा खतरे की जद में रहता है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!