स्कॉर्पियो और अल्टो की जबरदस्त भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत – Doon Ujala

कोतवाली क्षेत्र हल्द्वानी के रामपुर रोड के समीप बेल बाबा मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां स्कॉर्पियो और अल्टो कार की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए.

बताया जा रहा की घटना देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास है जब रुद्रपुर से आ रही अल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए. जो हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. बताया जा रहा कि हादसे में अल्टो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है.

घटना के बाद स्कार्पियो सवार वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को गाड़ी से निकला. घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023, 2024 और 2025 जुलाई तक कुल 426 सड़क हादसे नैनीताल जिले में दर्ज किए गए, 305 लोगों की इन सड़क हादसों में दर्दनाक मौत हुई. जबकि 424 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसों के मुख्य कारण तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में गाड़ी चलाना सामने आया है.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!