केदारघाटी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कालीमठ घाटी में गौशाला हुई ध्वस्त

लगातार हो रही तेज बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे की पहाड़ी दिक्कते पैदा कर रही हैं. जिस कारण केदारनाथ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही केदारघाटी की जनता खासी परेशान है. हाईवे के बंद होने समय से आवश्यक चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. रविवार सुबह यानि आज केदारनाथ हाईवे बांसबाड़ा और काकड़ागाड़ में बंद हो गया था, जिसे एनएच विभाग ने मशीनें द्वारा खोल लिया है. वहीं भारी बारिश के चलते कालीमठ घाटी में एक गौशाला ध्वस्त हो गई. बताया जा रहा है कि गौशाला के भीतर 6-7 मवेशी भी आपदा की भेंट चढ़ गए.

जिले में लगातार मूसलाधार बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे के लैंड स्लाइड एरिया सक्रिय हो गए हैं, जिससे केदारघाटी की जनता के साथ ही केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु खासे परेशान हैं. हाईवे के कई जगहों पर भूसखलन हो रहा है. रविवार सुबह हाईवे के बांसबाड़ा में पहाड़ी से भूसखलन होने मार्ग बंद हो गया था, जिसे एनएच विभाग ने दुरुस्त कर लिया है.

हाईवे के फाटा डोलिया देवी के पास भी राजमार्ग खतरनाक बना हुआ है. यहां नीचे से मंदाकिनी नदी के कटाव से राजमार्ग धंस रहा है तो ऊपर से पहाड़ी से भी भूसखलन होने में लगा है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ हाईवे के लैंड स्लाइड एरिया में एनएच विभाग ने मशीनें तैनात की हैं, जिससे राजमार्ग के बंद होने पर शीघ्र खोलने की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले के एक दर्जन ग्रामीण लिंक मार्ग भी बंद पड़े हैं.

जिन्हें खोलने को लेकर भी कार्रवाई जारी है. वहीं बीती शनिवार रात्रि लगभग 11:30 बजे कालीमठ वार्ड के सीमांत गांव चिलोंड में तेज बारिश के कारण एक गौशाला मलबे में तब्दील हो गई. बताया जा रहा है कि गौशाला में 6 से 7 मवेशी थे, जो मलबे में दब गए हैं. पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि कालीमठ घाटी में भारी बारिश से चिलोंड गांव में बहुत नुकसान हुआ है. यहां ग्रामीणों के मवेशी जिंदा दफन हो गए हैं. ग्रामीण डर के साये में जीवन यापन करने को मज़बूर हैं.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!