महिला को धमकाने, अश्लील मैसेज भेजने के दोषी को 19 माह की सजा – Doon Ujala

उत्तराखंड के के नरेंद्रनगर में अदालत ने एक महिला की अश्लील फोटो सोशल मीडिया मंच पर डालने, उसे धमकाने और मारपीट करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 19 माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पश्च के अनुसार पीड़िता ने 29 जनवरी 2020 को नरेंद्रनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 2018 में उसके पति की मौत हो गई थी, इसके बाद नवंबर 2019 में मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान मंसूरपुर, यूपी निवासी व्यक्ति से हुई। शुरुआत में व्यक्ति का व्यवहार अच्छा था और दोनों करीब आ गए। इसी दौरान व्यक्ति ने महिला के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। शिकायत के मुताबिक बाद व्यक्ति महिला से झगड़ा और मारपीट करने लगा।

जब महिला ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया तो व्यक्ति ने उसके आपत्तिजनक फोटो को अपनी वॉट्सऐप डीपी पर लगा दिया, साथ ही उसने महिला की मां और बहन के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजे। वह फेसबुक पर भी गंदे मैसेज भेजकर और जान से मारने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को उसके गृहनगर मंसूरपुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

जिला शासकीय अधिवक्ता स्वराज्य सिंह पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, विशेष न्यायाधीश अमित कुमार सिरोही की अदालत ने 3 सितंबर 2025 को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने अभियुक्त दीपक सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से बरी कर दिया। लेकिन उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 506 (धमकी देना) और आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री भेजना) के तहत दोषी पाया। अदालत ने उसे 19 महीने का सश्रम कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। यदि दोषी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!