टेहरी में बड़ा सड़क हादसा, ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी

टेहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। आज यानी 10 सितंबर को ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 12 लोग गंभीर रुप से घायल है।

घटना की सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताते चलें कि सुबह करीब 10 बजे बिश्वानाथ बस घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जा रही थी।

SSP टिहरी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही थाना प्रभारी चंबा को घायलों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए गए। स्थानिय लोगों के साथ मिलकर चंबा पुलिस SDRF ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि बस में करीब 22 लोग सवार थे। चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई । जिसमें सभी सवारी बस के अंदर दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत लोगों को बस से निकाल कर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि मौके पर दो लोगों की मौत हो गई।




  • Related Posts

    कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

    देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन…

    मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

    देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते दिन दिल्ली में किसाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना की बैठक में शामिल हुए जिसमें ऊर्जा उत्पादन से लेकर सिंचाई पर चर्चा हुई। खासतौर पर उत्तराखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

    कैबिनेट बैठक में 12 प्रस्ताव मंजूर

    मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

    मुख्यमंत्री ऑन दिल्ली बैठक

    मुख्यमंत्री की नसीहत

    मुख्यमंत्री की नसीहत

    NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी

    NEET परीक्षा का एडमिट कार्ड दिखाने पर मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी

    कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी*

    कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए आज 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी*

    कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु*

    कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात पूर्णतः सुचारु*
    error: Content is protected !!