पीएम मोदी के दौरे से पहले टिहरी को मिला बड़ा तोहफा, पर्यटन बढ़ाने को एडीबी देगा 1,050 करोड़ रुपये

उत्तराखंड की टिहरी झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार राज्य सरकार प्रयास कर रही थी. इतना ही नहीं सी प्लेन जैसी योजना हो या टिहरी बांध के आसपास पर्यटन गतिविधि को बढ़ाने के लिए केंद्र से भी कई बार बातचीत और पत्राचार किये गए. अब उसके परिणाम सामने आने लगे हैं. भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने उत्तराखंड के टिहरी झील क्षेत्र में जलवायु-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 1,050 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इससे पूरे क्षेत्र में कई तरह के काम हो सकेंगे.

खास बात ये है कि ये जो पैसा आ रहा है, उसका पूरा पैसा सिर्फ और सिर्फ टिहरी गढ़वाल जिले पर खर्च होगा. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि टिहरी सबसे जलवायु-संवेदनशील और आर्थिक रूप से पिछड़े इलाकों में से एक है. यही कारण है की टिहरी में बेहतर पर्यटन योजना और आधुनिक बुनियादी ढांचा, स्वच्छता और तमाम प्रबंधन की व्यवस्था के साथ-साथ आपदा के समय कोई बड़ी हानि जान हो, उसके लिए भी प्रयास हो सकेंगे. इस परियोजना से 87,000 से अधिक स्थानीय निवासियों और करीब 27 लाख सालाना पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा.

योजना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं

  • जलवायु-प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे का विकास
  • भूस्खलन और बाढ़ जोखिम कम करने के लिए प्रकृति-आधारित समाधान
  • महिलाओं, युवाओं और निजी क्षेत्र की भागीदारी से समावेशी पर्यटन सेवाएं
  • आजीविका मिलान अनुदान कार्यक्रम के तहत छोटे उद्यमियों को सहयोग
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए भी अनुकूल पर्यटन सुविधाएं
  • पायलट गांवों में महिलाओं के नेतृत्व वाली आपदा प्रबंधन पहल




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!