दर्दनाक हत्याकांड से दहला उत्तरकाशी, पत्नी के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बयाणा गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका देवर विष्णु घर पर मौजूद नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में मिली वर्षा को वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वर्षा के सिर पर गंभीर चोटों के निशान और चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि वर्षा के मायके पक्ष से उसके पिता चत्तर सिंह पंवार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने वर्षा के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए मनेरी थाने में तहरीर दी है। इस तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौहान नशे का आदी है और पहले भी वर्षा के साथ मारपीट कर चुका है। लगभग छह महीने पहले भी यह मामला मनेरी थाने में आया था। उस समय वर्षा अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके, नाल्ड गांव, चली गई थी। हालांकि जुलाई में हुए पंचायत चुनाव से ठीक पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था जिसके बाद वर्षा अपने ससुराल बयाणा वापस आ गई थी। सभी को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा।

वर्षा के पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि उनकी सात बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पांचवीं बेटी वर्षा की शादी दस साल पहले विष्णु से की थी। बीच में दोनों में विवाद हुआ था लेकिन पंचायत चुनाव से पहले उन्होंने बेटी को यह सोचकर वापस ससुराल भेजा था कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि डेढ़ महीने बाद ही उन्हें अपनी जवान बेटी का लहूलुहान शव देखना पड़ेगा। वर्षा के दो मासूम बच्चे हैं जिनकी उम्र सात और छह साल है। वर्षा की मौत के बाद उनकी परवरिश की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी विष्णु चौहान की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।




  • Related Posts

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    देहरादून – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी यानी आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 481 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में अधिकारी बन गए। वहीं 16…

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    टॉप– देहरादून   स्लग –परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफस   रिपोर्ट– यशदीप आर्य   एंकर -देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की 158वीं पासिंग आउट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    भारतीय सेना को मिले 481 नए अफसर, पहली बार महिला कैडेट बनीं परेड का हिस्सा

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    परिवार का सपना हुआ साकार, बेटे बने सेना के अफसर

    उत्तराखंड में SIR 

    उत्तराखंड में SIR 

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री का विधानसभा प्रवास

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*

    15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस*
    error: Content is protected !!