नशे में धुत शिक्षक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज – Doon Ujala

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर डिग्री कॉलेज में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

दरअसल, अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत 21 वर्षीया छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले में अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष महेश रावत ने बताया कि पीड़ित युवती की ओर से पुलिस में एक तहरीर दी गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया कि सरकारी स्कूल के शिक्षक ने उसे कंप्यूटर सिखाने के बहाने विद्यालय में बुलाया, जब वो विद्यालय पहुंची तो शिक्षक नशे की हालत में था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने पहले उसे कंप्यूटर पर बैठाया और फिर बार-बार अपने पास बैठने का दबाव बनाया। आरोप है कि शिक्षक ने मौका पाकर उसके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की, साथ ही उसका बैग और मोबाइल अपने पास रख लिया। जिसका पीड़िता ने विरोध किया और खुद को बचाकर वहां से बाहर निकल आई।

बाहर आने के बाद पीड़िता ने लोगों को आपबीती बताई। जिस पर लोगों का आक्रोश फैल गया। इस बीच बजरंग दल से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वो अगस्त्यमुनि थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया, साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर, मामले में अभी शिक्षक का पक्ष सामने नहीं आया है।

पीड़िता का आरोप है कि इससे पहले आरोपी शिक्षक लगातार फोन कर विद्यालय आने के लिए दबाव डाल रहा था। इस घटना के बाद डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं शर्मसार करने वाली है।

थानाध्यक्ष, अगस्त्यमुनि महेश रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 और 75 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही मामले में बारीकी से जांच की जा रही है।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!