अवैध निर्माण सील, उपाध्यक्ष की चेतावनी- ‘बिना स्वीकृति ना बने कोई बिल्डिंग’ – Doon Ujala

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बहुमंजिला भवन सील कर दिया। यह कार्रवाई भुवन रावत कि ओर से निर्मल बाग, ब्लॉक–बी में किए जा रहे अवैध निर्माण पर की गई।

सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचते ही भवन की पड़ताल की और फिर सील लगाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता मनीष डिमरी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइज़र बीरेंद्र खंडूरी, सतीश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि बिना स्वीकृति किए गए निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। शहर का मास्टर प्लान तार-तार करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। आज सीलिंग हुई है, कल बुलडोज़र भी चल सकता है।

उन्होंने आम नागरिकों को भी चेताया कि निर्माण शुरू करने से पहले एमडीडीए की स्वीकृति लेना अनिवार्य है, वरना कार्रवाई तय है। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण ने ऐसे तमाम अवैध भवनों की लिस्ट तैयार कर ली है। अगली कार्रवाई में कई और भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बंशीधर तिवारी ने साफ कहा कि एमडीडीए अब दिखावे की नहीं, ठोस कार्रवाई की नीति पर काम करेगा। नियम तोड़ने वालों पर सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि सीधा ताला जड़ा जाएगा।




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!