रोमांच के शौकीनों के लिए खुशखबरी, 27 सितंबर से ऋषिकेश में शुरू होगी राफ्टिंग

रोमांच के शौकीनों के लिए खुशखबरी है. ऋषिकेश कौड़ियाला मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के अंर्तगत गंगा में 27 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होगी. पर्यटन विभाग की टेक्निकल टीम और प्रशिक्षित गाइडों ने गंगा में रेकी रन कर सुरक्षित राफ्टिंग होने की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है. तारीख तय होने के बाद राफ्टिंग कंपनियों के संचालकों के साथ गाइडों में उत्साह देखने को मिल रहा है.

गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया भारी बारिश के चलते पिछले ढाई महीने से गंगा में राफ्टिंग बंद थी. उन्होंने बताया बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ था. फिलहाल पहाड़ों में बारिश रुकी है. गंगा का जलस्तर लगभग सामान्य हो गया है. ऐसे में पर्यटन विभाग की टेक्निकल टीम और प्रशिक्षित गाइडों ने मरीन ड्राइव से मुनिकीरेती तक गंगा में रेकी रन की है.

इस दौरान तमाम प्रकार की सुरक्षाओं पर टेक्निकल टीम ने फोकस किया. विचार विमर्श के बाद टेक्निकल टीम ने गंगा में सुरक्षित राफ्टिंग होने की रिपोर्ट तैयार की है. गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति के सचिव जसपाल चौहान ने बताया फिलहाल गंगा का जलस्तर 338 मीटर पर बना हुआ है.उन्होंने कहा अब राफ्टिंग करने के लिए अन्य जगहों से आने वाले पर्यटक उदास नहीं होना पड़ेगा. उनको अब एक बार फिर से गंगा की लहरों पर रोमांच करने का मौका मिलेगा.

ऋषिकेश में राफ्टिंग करने के लिए प्रत्येक सीजन लाखों पर्यटक पहुंचते हैं. राफ्टिंग व्यवसाय से सरकार को भी करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होता है. राफ्टिंग ऋषिकेश और उसके आसपास के क्षेत्र के लिए आय का एक मुख्य साधन है. कई परिवारों का भरण पोषण पूरी तरह से राफ्टिंग के व्यवसाय पर ही टिका हुआ है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!