पहले युवक को घर से बुलाया, फिर पार्क में मारी गोली, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के बड़ी खबर सामने आई है. हरिद्वार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने का ये मामला हरिद्वार के कनखल थाना का है. वारदात सोमवार शाम की बताई जा रही है. इस वारदात के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर इलाके में सोमवार शाम को कुछ लोगों ने एक युवक को पार्क बुलाया था. आरोप है कि वहीं पर उन लोगों ने युवक की गोली मार दी. गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. युवक के दोस्त ही उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की जानकारी मिलते ही कनखल थाने से पुलिस और युवक के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे. पुलिस ने भी प्राथमिक जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार के लिए इधर-उधर हाथ पैर मार रही है, लेकिन अभी कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया.

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का नाम सुमित चौधरी है. सोमवार को सुमित चौधरी घर पर ही बैठा हुआ था, तभी कुछ लोगों ने सुमित चौधरी को घर के पास ही स्थित पार्क में बुलाया. आरोप है कि वहीं पार्क में ही सुमित चौधरी को गोली मारी गई.

सुमित चौधरी को किन लोगों ने गोली मारी और क्यों मारी इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस का मानना है कि आपसी मतभेद या रंजिश इस हत्या की वजह हो सकती है. हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि फिलहाल सुमित चौधरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सुमित चौधरी ने अपने परिवार के साथ किराए पर रहा था.

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसका एक अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में गोलीबारी हुई थी. इस दौरान एक गोली युवक को लगी थी. युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस मामले में भी पुलिस जांच में जुटी हुई है.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!