मातम में बदली खुशियां, शादी में दिल्ली जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, खाई में गिरी कार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला मसूरी से सामने आया है. मसूरी में देर रात को देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाल कर तत्काल दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया. पुलिस के अनुसार, सभी यात्री मसूरी से एक शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे. मसूरी पुलिस ने बताया कार में फरीद अकरम, पुत्र रईस अहमद, आयु 42 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली, रतन गॉड, पुत्र जनार्दन प्रसाद गौड़, आयु 48 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल, ओमप्रकाश जनार्दन, आयु 42 वर्ष, निवासी टिहरी गढ़वाल, मुकेश गॉड, पुत्र जनार्दन प्रसाद गौड़, आयु 31 वर्ष और देशराज, पुत्र रामचंद्र, आयु 29 वर्ष, निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली सवार थे. मौके पर मौजूद पुलिस और राहत दल ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिरी. जिसके कारण ये हादसा हुआ. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. घटना की सूचना सभी घायलों के परिजनों को दे दी गई है.

घातक होते हैं सड़क हादसे

  • सड़क दुर्घटना में मरने वालों में सबसे ज्यादा 15-29 साल के युवा शामिल है.
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में सड़क दुर्घटना को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं. इन निर्देशों में सड़क दुर्घटना से जुड़े कानून को मजबूत करना, स्पीड मैनेजमेंट, सड़क निर्माण में सुरक्षा कारण का ध्यान रखना जैसे उपायों को शामिल करने पर जोर दिया गया है.
  • 16 बच्चे हर रोज सड़क दुर्घटना में हर रोज मारे जाते हैं.
  • सड़क दुर्घटना में 25 प्रतिशत लोग मौत के शिकार हो जाते हैं.
  • भारत में शहरों के ट्रांसपोर्ट प्लानिंग और डिजाइनिंग की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है. आमतौर पर ज्यादा ध्यान इस बात पर दिया जाता है कि किसी तरह सड़क निर्माण हो जाए.

सड़क दुर्घटनाओं से ऐसे बचें

  • कार या दोपहिया वाहन से यात्रा कर रहे है तो अपनी गाड़ी की गति हमेशा नियंत्रित रखें. ताकि यदि अचानक से कोई वाहन या जानवर सामने से आ जाए तो आप हादसे से बच सके.
  • तकरीबन 60% हादसे नींद की वजह से होते है. यदि आप रात में सफर तय कर रहे है तो अपने ड्राइवर से बातें करते रहे, ताकि ना तो उसे नींद लगे और आप सड़क हादसों से भी बचे रहे.
  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें. करीब 20 प्रतिशत हादसे वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने या किसी को मैसेज भेजने की वजह से होते हैं.
  • शराब पीकर या नशा करने के बाद तो वाहन बिल्कुल न चलाए.
  • हमेशा यू-टर्न या मोड़ पर गाड़ी बहुत संभाल कर निकाले.
  • रात के समय डिपर का प्रयोग अवश्य करें.
  • ओवरटेक हमेशा सीधी साइड से ही करें.
  • ट्रक और ओवरलोडेड वाहनों के पास से गुजरते समय पास और हॉर्न का उचित उपयोग करें.
  • भीड़ वाले रास्तों पर अपने वाहन की गति हमेशा धीमी ही रखें, क्योंकि दुर्घटना से देर भली.
  • ट्रैफिक नियमों को अनदेखा न करें, ये हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं. ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें.




  • Related Posts

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन व पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने धाम की दिव्य व आध्यात्मिक गरिमा की…

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    आज शनिवार को देहरादून में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा देहरादून महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को राज्यसभा सांसद व उत्तर-पूर्व जोन के प्रशिक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बदरीविशाल के दर्शन, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सराहा

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    देहरादून में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, सुवेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण
    error: Content is protected !!