मसूरी में निर्माणाधीन होटल का भारी भरकम मलबा मकान पर गिरा, बाल-बाल बची 3 जिंदगियां

पहाड़ों की रानी मसूरी उस वक्त हंडकप मच गया, जब हेमकुंड कंपाउंड के पास एक निर्माणाधीन होटल का भारी भरकम मलबा नीचे बसे एक मकान पर आ गिरा. यह हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते घर की दीवारें कांप उठीं और अंदर मौजूद लोग जान बचाने के लिए चीख-पुकार करने लगे. गनीमत रही किसी की जान नहीं गई, लेकिन बुजुर्ग महिला मलबे की चपेट में आई. जिसे अस्पताल भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त घर के अंदर कपूरी देवी (उम्र 90 वर्ष) उनकी बेटी कल्पना शर्मा (उम्र 45 वर्ष) और रोहित शर्मा (उम्र 25 वर्ष) मौजूद थे. मलबा गिरने से घर के अंदर और बाहर का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला को मलबे से बाहर निकाला, फिर इलाज के लिए देहरादून भेजा.

मलबा गिरने के बाद जब कल्पना शर्मा ने अपने घर की हालत देखी तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए. कल्पना शर्मा ने आरोप लगाया कि संबंधित मालिक की ओर से लंबे समय से घर खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था.

MUSSOORIE HOUSE COLLAPSE

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि जिस स्थान पर निर्माण हो रहा था, वहां से बार-बार मलबा उनके मकान के ऊपर डाला गया. यह हादसा अचानक नहीं, बल्कि लापरवाही और लालच का नतीजा है. जिसके चलते आज उनके घर की ऐसी हालत हुई है.

कल्पना शर्मा ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि उन्हें रहने के लिए सुरक्षित आश्रय मुहैया कराया जाए. घटनास्थल पर हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए. जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए.वहीं, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. अधिकारियों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध पाया गया तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.




  • Related Posts

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित 19 सूत्रीय मांग पत्र के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी व महामंत्री सुरेश चन्द्र के…

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    भाजपा मुख्यालय में आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि व विचार गोष्ठी आयोजित की गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC-ST शिक्षक एसोसिएशन ने सौंपा 19 सूत्रीय मांग पत्र, सचिवालय हुंकार रैली हुई आयोजित

    भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    जनसुनवाई में 73 समस्याएं दर्ज, मौके पर 41 समस्याओं का निस्तारण।

    अग्निकांड पर महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

    कर्णप्रयाग घटना पर सीएम से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    error: Content is protected !!