बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष आमने-सामने, केदारनाथ में सोने के बाद शिला को लेकर विवाद

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की स्वर्णिम आभा पर एक बार फिर विवाद हुआ है. जहां कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने एक और आरोप लगाया है कि केदारनाथ की शिला को दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तो वहीं दूसरा पक्ष अब मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है.

केदारनाथ धाम के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने का मामला एक बार फिर राजनीतिक रंग ले चुका है. कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीजेपी नेता एवं बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

एक तरफ जहां वो लंबे समय से कथित तौर पर सोने के नाम पर पीतल लगाने का आरोप तो लगा ही रहे थे, लेकिन इस बार उन्होंने एक और संगीन आरोप तत्कालीन बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पर लगाया है. जिसके बाद फिर से मामला गरमा गया है.

बता दें कि साल 2022 में केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित किया गया था. तभी से सोने और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं को लेकर विवादों का सिलसिला जारी है. अब बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नया आरोप लगाया है कि केदारनाथ की शिला को दिल्ली ले जाने का काम तत्कालीन अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री के आदेश पर किया था.

इस तरह के आरोपों ने एक बार फिर केदारनाथ धाम को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है. जहां एक ओर कांग्रेस इसे आस्था से जुड़ा मुद्दा बता रही है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी इसे निराधार और राजनीतिक हताशा से प्रेरित कह रही है.

अजेंद्र अजय का ये भी कहना है कि जब इस पूरे मामले पर कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच हुई थी तो उसमें स्पष्ट तौर पर तमाम आरोपों को खारिज किया गया था. कमिश्नर ने अपनी रिपोर्ट में ये भी लिखा था कि भविष्य में यदि कोई फिर से इस विषय को लेकर आरोप लगता है तो बदरी केदार मंदिर समिति उस व्यक्ति पर सनातन धर्म के इन केंद्र बिंदुओं के प्रति छवि खराब करने के क्रम में कार्रवाई करेगा.

  • Related Posts

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने पर्चा न बनाने का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पंजीकरण काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद तीमारदारों ने जमकर…

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    दून अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा: पर्चा बनाने को लेकर तीमारदारों ने की तोड़फोड़

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित
    error: Content is protected !!