भाई दूज पर 6 महीने के लिए बंद हो गए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी पहुंचे – roglognews

भाई दूज पर 6 महीने के लिए बंद हो गए केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी पहुंचे

हर हर महादेव के जयकारों के साथ आज केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए। भाई दूज के पावन पर्व के अवसर पर आज सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ बाबा केदार के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही जनपद का प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

केदारनाथ धाम से बाबा की पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई, जहां बाबा केदार अगले छह माह विराजेंगे। आज सुबह 4 बजे से मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 4 बजे से 6 बजे तक विशेष पूजा अर्चना की गई। स्वयंभूलिंग को फूलों, भस्म और फलों से सजा कर समाधि रूप दिया गया।

इस दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा और जय बाबा केदार, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। वहीं सेना की भक्तिमय धुनों के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। कपाट बंद होने की सारी प्रक्रियाएं संपन्न होने के बाद जब बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली मंदिर से बाहर निकली तो पूरा परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गुजर गया। बैंड के भक्तिमय धुनों के साथ बाबा की डोली ने मंदिर की परिक्रमा करी।

बाबा को ओंकारेश्वर मंदिर के लिए विदा करते हुए श्रद्धालु भावुक हो गए। इस मौके पर देश-विदेश के श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर में मौजूद रहे। कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक आशा नौटियाल, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कौंडे सहित हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

बाबा केदार की चल विग्रह डोली धाम से चलकर आज रात्रि अपने प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंचेगी जहां रात्रि प्रवास होगा। यहां से कल सुबह प्रस्थान कर डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को बाबा की डोली अपने गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी जहां अगले 6 माह तक बाबा के दर्शन होंगे।

केदारनाथ यात्रा के दौरान इस वर्ष 17.39 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। बाबा केदार के दर्शनों के लिए कपाट खुलने के दिन से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। मानसून सीजन में भी जहां अन्य धामों में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई वहीं केदारनाथ धाम में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचते रहे।

पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद दर्शकों की आस्था नहीं डिगी और वे बाबा केदार के दर्शन करने के लिए पहुंचे। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती ने बताया कि पहले समाधि की पूजा की गई है। आज भस्म से बाबा को स्नान कराया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार भव्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है। चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड 50 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की यात्रा अभी जारी है। धामों के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जायेगा।

22 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 11:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव मूर्ति डोली मुखबा में विराजेंगी। श्रद्धालु शीतकाल में मुखमक के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। आज दोपहर में यमुनोत्री धाम के कपाट 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे। यहां से मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली के लिए रवाना होगी। शीतकाल में 6 महीनों तक मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में किया जा सकेंगे।




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!