सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, पूर्णागिरि के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन को दिखाई हरी झंडी – roglognews

सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, पूर्णागिरि के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार सायं खटीमा दौरे पर पहुंचे, मंगलवार की सुबह सीएम धामी ने अपने निजी आवास नगरा तराई में लोगों की समस्याओं को सुना. साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए. इससे पहले सीएम धामी ने अपने निजी आवास नगरा तराई से रेकिट संस्था द्वारा पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 6 मोबाइल शौचालय सीएसआर (सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी) मद में दिए थे, उन्हें फ्लैग ऑफ कर चंपावत को रवाना किया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार की शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा में पहुंचे थे, वहीं छठ महोत्सव खटीमा में प्रतिभाग करने के बाद नगरा तराई निजी आवास में उन्होंने रात्रि विश्राम किया. वहीं मंगलवार की सुबह के समय उन्होंने आमजनता से अपने निजी आवास नगरा तराई एवं लोहियाहेड सीएम कैंप कार्यालय में मुलाकात की. इस अवसर पर सीएम धामी ने आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दिए.

इससे पहले सीएम धामी ने नगरा तराई निजी आवास से सीएम ने 6 बायो शौचालयों को हरी झंडी दिखाकर जनपद चंपावत को रवाना किया. मुख्यमंत्री धामी की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से ‘ एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल की गई है. ​इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है. रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को CSR के अंतर्गत पूर्णागिरि मेले के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराए हैं. ​​​इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं.

जिन्हें मुख्यमंत्री धामी के द्वारा फ्लैग ऑफ कर चंपावत को रवाना किया.​ इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चंपावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कस्तूभ मिश्रा समेत स्थानीय जन मौजूद रहे.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!