24 घंटे बाद बरामद हुआ राजमिस्त्री का शव, काठगोदाम नहर में गिरने से हुआ था हादसा

काठगोदाम कॉलटैक्स नहर में एक मजदूर के गिरने की सूचना मिली. जिसके बाद देर रात तक काठगोदाम पुलिस ने सिंचाई विभाग, जलपुलिस और फायर पुलिस के साथ सर्च अभियान चलाया. रातभर की मेहनत के बाद भी मजदूर का कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया गया. 24 घंटे बाद नहर में बहे राजमिस्त्री का शव बरामद हुआ. है.

काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित कॉलटेक्स में नहर में गिर कर एक मजदूर के बहने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मजदूर की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन ने सर्च अभियान चलाया गया. देर रात उसका कोई भी सुराग नहीं लग पाया. जिसके बाद पुलिस एक बार फिर पुलिस टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. जिसके बाद शव को बरामद कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर को कॉलटैक्स के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नहर में गिर कर बहने की सूचना मिली थी. जिसके बाद से मजदूर की तलाशी के लिए नहर में जल पुलिस, फायर पुलिस और सिंचाई विभाग के साथ सर्च अभियान चलाया गया. देर रात तक नहर में उसे तलाशते रहे लेकिन तब कोई भी सुराग नहीं लगा. जिसके बाद आज फिर सर्च किया गया.

दरअसल, कॉलटैक्स के पास मजदूर खड़े रहते हैं. पुलिस आशंका है कि कोई मजदूर का पैर फिसल से वह नहर में जा गिरा होगा. पानी के तेज बहाव के साथ बह गया. सर्च अभियान के दौरान गौला बेराज से नहर का पानी भी रोका गया. लगभग 15 किलोमीटर कवर नहर में पुलिस प्रशासन मजदूर को खोजती रहीं लेकिन अंधेरे के कारण सर्च अभियान में परेशानी आने से सर्च अभियान को रात्रि में रोक दिया गया. आज सुबह से एक बार फिर सर्च अभियान चलाया गया.

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया शनिवार की दोपहर में काठगोदाम पुलिस को नहर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की बहने की सूचना के बाद से ही टीम मजदूर की तलाश में सर्च अभियान चलाए हुए थी. काफी खोज बिन के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया. अंधेरे के कारण सर्च अभियान को रोका गया था. आज दोबारा सर्च अभियान चला कर मजदूर के शव को ढूंढ़ा गया.




  • Related Posts

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में बुधवार, 23 सितंबर को इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने किया। इस दौरान खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं…

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के नाम पर चल रहे कथित ऑनलाइन गेम में इनाम जीतने का लालच रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने 8.5…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    हरबंस कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    KBC में इनाम का लालच पड़ा भारी, 8.5 लाख के चक्कर में गंवाए करीब डेढ़ करोड़

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    देहरादून में अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें दिखाएंगी दमखम

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    हरीश रावत के स्वागत पर बीजेपी का तंज

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव
    error: Content is protected !!