लालकुआं में भयंकर सड़क हादसा, डंपर की चपेट में आये बाइक सवार, एक की मौत

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के डिपो नंबर 5 के पास डंपर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोग और राहगीरों का घटना स्थल में जमावड़ा लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

लालकुआं काठगोदाम एनएच में उप खनिज से लदे एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर लालकुआं कोतवाली पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे लालकुआं वार्ड एक निवासी इस्राइल अपने दोस्त के साथ बाइक से हल्दुचौड़ से लालकुआं आ रहा था. डिपो नंबर 5 के पास साइड लेने के दौरान वह डंपर की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक डंपर के पिछले हिस्से में जा चिपकी. जिसके कारण चालक इस्राइल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद सड़क में स्थानीय और राहगीरों का जमावड़ा लग गया.

पुलिस के समक्ष स्थानीय लोगों ने आक्रोश भी व्यक्त किया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाते हुए शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक तीन माह पूर्व मृतक इस्राइल के छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत भी हुई थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!