रामनगर में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, मां और मौसी हिरासत में, हत्या का मुकदमा दर्ज – roglognews

रामनगर में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, मां और मौसी हिरासत में, हत्या का मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में देर शाम एक 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की है. गांव में गुरुवार देर शाम एक किशोरी अचानक अचेत अवस्था में पाई गई. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की.

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किशोरी की मां और मौसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके.

एसपी सिटी ने ये भी कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस टीम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है. घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आ जाएगी.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!