देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापे

राजधानी देहरादून में बुधवार को आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। दिल्ली से पहुंची आयकर विभाग की विशेष टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में स्थित प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू कर दी है, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई करोड़ों रुपए के अंडिसक्लोज्ड फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस और टैक्स चोरी के संदेह के आधार पर की गई है। विभाग को इन कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर नकदी लेनदेन और आय छिपाने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई।

आयकर विभाग की जांच के दायरे में शहर के कई प्रमुख नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों के यहां जांच चल रही है, उनमें बड़े बिल्डर कमल अरोड़ा, इंदर खत्री और राकेश बत्ता प्रमुख हैं। इसके अलावा, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता और जाने-माने शराब कारोबारी प्रदीप वालिया के प्रतिष्ठानों पर भी टीमें पहुंची हैं। विभाग इन सभी के व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!