रुड़की में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन में लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

हरिद्वार जिले के रुड़की में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोडर पिकअप वाहन में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है. वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी. इसीलिए लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इसी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने डीजल टैंक को भी फटने से बचा लिया. हालांकि इस घटना में पिकअप वाहन बुरी तरह से जलकर खाक हो गया था. जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर गुरुवार के दिन एक लोडर पिकअप वाहन रूड़की के गणेश चौक से लंढोरा की ओर जा रहा था. जैसे ही वाहन देहरादून रोड पर स्थित गोल चौराहे के पास पहुंचा तो वह बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया. इसके बाद वाहन चालक आरिफ मलिक पुत्र कुर्बान निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके वजह से ड्राइवर आरिफ मलिक को गंभीर चोट भी आई.

Roorkee

बताया जा रहा है कि तभी वाहन में अचानक आग लग गई थी. वाहन में आग लगने के बाद आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसी बीच घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई.

सूचना मिलते ही फायर यूनिट और पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने सबसे पहले घायल को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया गया. इसी के साथ दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आग को फैलने से भी रोका गया.

इसी के साथ ही फायर यूनिट की सजगता से डीजल टैंक को भी फटने से बचा लिया गया, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं इस घटना में पिकअप वाहन के केबिन की वायर फिटिंग अगले दो टायर और अन्य सामान जल गए. पिकअप के पिछले टायरों को भी जलने से बचा लिया गया है.

दमकल विभाग के फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि पिकअप वाहन में आग की सूचना मिली थी, घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने की वजह शॉट सर्किट माना जा रहा है, घायल चालक को उपचार के लिए भिजवाया गया है.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!