उत्तराखंड में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल शुरू, राहत बचाव कार्य में जुटी टीमें

उत्तराखंड में भूकंप से बचाव के लिए सभी जिलों में मॉक ड्रिल शुरू हो गई है. पर्वतीय जिलों से लेकर मैदान तक एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनसीसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवान मॉक ड्रिल में जुटे हैं. भूकंप आने के बाद राहत बचाव कार्यों की तैयारियों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है.

देहरादून में भूकंप आपदा में रेस्क्यू कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज सुबह 9:30 बजे से जिले में 10 स्थानों पर एक साथ मॉक ड्रिल शुरू हो गई है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता के तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तहसील स्तर पर एसडीएम से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जा रही है.

Earthquake mock drill

रिस्पांसिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में ऑपरेशन, लॉजिस्टिक और प्लानिंग सेक्शन के नोडल अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए तत्काल रेस्क्यू टीम तैयार कर घटना स्थलों के लिए रवाना करने के निर्देश दिए है. आईएसबीटी MDDA कॉलोनी भूकंप आने के कारण तीन से चार ब्लॉक क्षतिग्रस्त हुए, 80 से 100 लोग फंसे होने की सूचना मिली. जिसके बाद बचाव राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंची.

जनपद में आज प्रातः 09:45 बजे आए 6.7 रिक्टर तीव्रता के भूकंप से जनपद के अनेक क्षेत्रों में व्यापक नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी टीमों को उच्च सतर्कता के साथ मोर्चे पर लगा दिया गया है. जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है. भूकंप के झटकों के बाद प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय, कोटेश्वर में भवन को क्षति पहुंची है तथा उद्योग विभाग भवन, भटवाड़ीसैंण भी भूकंप के कारण प्रभावित हुआ है. जवाड़ी बाइपास सड़क मार्ग पर गंभीर भू-धंसाव होने से एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें सवारों की स्थिति का पता लगाया जा रहा है. ये सभी मॉक ड्रिल का हिस्सा रहा.

Earthquake mock drill

चमोली जिले के थराली तहसील परिसर में शनिवार को भूकंप आने के बाद राहत बचाव कार्यों की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया. मॉक ड्रिल में तहसील प्रशासन, पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी, फॉरेस्ट, लोक निर्माण विभाग, एनसीसी समेत अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने प्रतिभाग किया. मॉक ड्रिल के दौरान तहसील परिसर में 6 रिक्टर स्केल की तीव्रता के भूकंप की सूचना मिलते ही राहत बचाव टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से 10 घायलों का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

  • Related Posts

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रही। मुख्यमंत्री केदारनाथ धाम स्थित विवेकानंद अस्पताल के दूसरे भवन का लोकार्पण…

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में अब तक लगभग तीस लाख से भी अधिक श्रद्धालू दर्शन करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं| चारधाम यात्रा को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: समूह ‘ग’ के 2000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, परीक्षा कैलेंडर जारी

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी: विवेकानंद अस्पताल के नए भवन का करेंगे लोकार्पण

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख पार हुए पंजीकरण, इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    गढ़वाल दौरे पर कुमारी सैलजा: चुनावी रणनीति के साथ केदार-बदरी दर्शन भी कार्यक्रम में

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, मसूरी में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप

    आईटी कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी: सॉफ्टवेयर डील के नाम पर धोखा, डेटा लीक का भी आरोप
    error: Content is protected !!