उत्तराखंड में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, अब 25 हजार की जगह देने होंगे 50 हजार

जमीन और घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों को सरकार ने झटका दिया है। उत्तराखंड में घर या जमीन खरीदने में स्टांप विभाग की ओर से लिए जाने वाले रजिस्ट्रेशन शुल्क में दोगुनी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यहां अब रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 हजार के बजाय 50 हजार रुपये कर दिया गया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने इसकी अधिसूचना जारी की। बता दें कि इस शुल्क का उपयोग स्टांप विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों के लिए होता है। अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार शाम महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय ने संशोधित दरों को लागू करते हुए सभी जिलों को आदेश जारी किए।

बता दें कि उत्तराखंड में साल 2015 में रजिस्ट्रेशन शुल्क तय किया गया था। इसके तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में संपत्ति के मूल्यांकन की दो प्रतिशत राशि देनी होती है। इसकी अधिकतम सीमा 25 हजार थी। अब अधिकतम सीमा को 50 हजार रुपये कर दिया गया है।इधर, वित्त सचिव दिलीप जावलकर के मुताबिक रजिस्ट्रेशन शुल्क को तर्कसंगत और व्यवहारिक रूप से संशोधित किया गया है। संपत्ति के मूल्य का दो प्रतिशत या अधिकतम 50 हजार रुपये, जो राशि कम होगी वही लागू होगी।

उत्तराखंड में रजिस्ट्री शुल्क में बढ़ोत्तरी की मार मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगी। लेकिन ये भी बता दें कि उत्तराखंड में कई राज्यों की अपेक्षा रजिस्ट्रेशन शुल्क कम है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन अतुल कुमार शर्मा के मुताबिक उत्तराखंड में अन्य राज्यों के मुकाबले रजिस्ट्रेशन शुल्क कम है। उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्रेशन शुल्क केवल एक प्रतिशत है, लेकिन उसकी अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है। यानि कोई संपत्ति 10 लाख रुपये की होगी तो 10 हजार रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, यदि संपत्ति एक करोड़ रुपये की होगी तो एक लाख रुपये अदा करने होंगे। यह राशि संपत्ति के मूल्य के अनुसार बढ़ती जाएगी।




  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!