
पहाड़ के गांव लगातार वन्यजीव हमलों से त्रस्त होते जा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी ब्लॉक के डोभाल ढांडरी गांव का है, जहां घास लेने गई 62 वर्षीय महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है।







