पिरान कलियर में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर किया गया था अतिक्रमण

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की हैं. इलाके में अवैध तरीके से बनी मजार को ध्वस्त किया गया है. इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

बताया गया है कि कई बार नोटिस जारी किए गए जाने के बाद भी मजार को नहीं हटाया गया, जिसके चलते पुलिस-प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई है. प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी तरह का गैर कानूनी निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

दरअसल, उत्तराखंड की धामी सरकार ने साफ किया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. खासकर धार्मिक संरचनाओं के नाम पर तो किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं होगा. इस तरह के निर्माण जहां भी है, वहां पर पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है. इसी क्रम में बुधवार को हरिद्वार जिला प्रशासन की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पिरान कलियर थाना क्षेत्र के अब्दाल साहब रोड पर स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.

रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में आज बुधवार 26 नवंबर को टीम कलियर पहुंची. प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया. हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित के मुताबिक यह भूमि स्वास्थ्य विभाग को आवंटित की गई थी. इसके बावजूद यहां पर अवैध कब्जा जारी था. आज नियमों के तहत अतिक्रमण हटाते हुए कार्रवाई पूरी की गई, वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी तरह का गैर कानूनी निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!