87 साल की रिटायर्ड टीचर और पति को 11 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, ₹32 लाख करवाए ट्रांसफर

उत्तराखंड में साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट के मामले रुक नहीं रहे हैं. डिजिटल अरेस्ट का ताजा मामला देहरादून में सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला जो रिटायर्ड टीचर हैं और उनके पति को, साइबर ठगों ने गिरफ्तारी का भय दिखाकर करीब 2 हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट रखा. बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर और उनके पति से 30 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की गई.

देहरादून निवासी रिटायर्ड अध्यापिका का बेटा दुबई में रहता है. साइबर ठगों ने कहा कि उनका बेटा पकड़ा गया है. उसके मोबाइल में कुछ संवेदनशील दस्तावेज मिले हैं. ऐसे में मुंबई पुलिस जल्द उनको भी गिरफ्तार कर सकती है. साइबर ठग रिटायर्ड अध्यापिका और उनके पति को 11 दिन तक घर पर डिजिटल अरेस्ट कर उनसे रुपए ट्रांसफर करवाते रहे.

कैंट क्षेत्र निवासी 87 वर्षीय सुषमा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह रिटायर्ड अध्यापिका हैं. 19 नवंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. थोड़ी देर में ही इस नंबर से वीडियो कॉल आई. कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया और उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी. व्यक्ति ने कहा कि आपका बेटा विदेश में रहता है और वह आपराधिक मामले में पकड़ा गया है.

कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़िता को धमकाया कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया गया है और कहीं भी जाने की अनुमति नहीं है. बेटे को गिरफ्तारी से बचाने के लिए व्यक्ति द्वारा रकम मांगी गई. 19 नवंबर को साइबर ठगों ने पीड़िता से 27 लाख 12 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए. उसके बाद 20 नवंबर को सर्वोच्च न्यायालय के नाम का एक पत्र भेजा और दो लाख पांच हजार रुपए ट्रांजेक्शन विभाग के खाते में जमा करने की बात कह कर अपने खाते में ट्रांसफर करवाए गए.

उसके बाद 26 नवंबर को फिर उस साइबर ठग ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 3 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए. 29 नवंबर को कॉल कर धमकी दी गई कि तत्काल 7 लाख रुपए जमा नहीं कराए तो केस बंद नहीं होगा और बेटे के साथ उनकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी. पीड़िता ने किसी रिश्तेदार से यह बात साझा की और एहसास हुआ कि वह साइबर ठगी की शिकार हुई है. इस तरह से साइबर ठगो ने पीड़िता से कुल 32 लाख 17 हजार रुपए की ठगी कर दी. पीड़िता अपने बुजुर्ग पति के साथ रहती हैं. कुछ रकम उन्होंने अपने और पति के खाते से साइबर ठगों के खातों में जमा कराई थी.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!