ABVP राष्ट्रीय अधिवेशन में 5 प्रस्ताव पारित, महारानी अब्बक्का की 500वीं जयंती पर होंगे विशेष कार्यक्रम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71 वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन हो गया. तीन दिन तक चले अधिवेशन में शिक्षा, जनसांख्यिकीय ताकत, समाज परिवर्तन और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. इन दौरान पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए.

देहरादून के परेड ग्राउंड में 3 दिन चले एबीवीपी के अधिवेशन में तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों समेत सभी राज्यों से 1,211 प्रतिनिधि उपस्थित रहे. इस अधिवेशन में संगठनात्मक विकास, शैक्षिक नीतियों और सामाजिक, संस्कृतिक मुद्दों पर भी गंभीर रूप से विचार विमर्श करके महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

डॉ वीरेंद्र ने बताया कि इसके साथ ही समाज परिवर्तन का वाहक बने युवा विषय के प्रस्ताव को भी 27 नवंबर को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पारित किया गया.

सोलंकी ने बताया कि अधिवेशन प्रांगण में आयोजित हुई रानी अब्बक्का प्रदर्शनी में अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों को संगठन की गतिविधियों, स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति संरक्षण और विद्यार्थी परिषद के 77 वर्षों के कार्यों की समृद्ध झलक दिखाई गई. इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास और उत्तराखंड की लोक परंपराओं को भी दर्शाया गया.

इसके अलावा विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधियों को देशभर में हुए परिषद के कार्यक्रमों, गतिविधियों, आंदोलन और 76 लाख से अधिक सदस्यता के आंकड़ों की जानकारी भी दी गई. उन्होंने बताया कि इसी अधिवेशन में फैसला लिया गया कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से लोकतांत्रिक व्यवस्था गड़बड़ा रही है, उस पर तत्काल प्रभाव से काम करने की जरूरत है. जिन बॉर्डर्स पर तार फेंसिंग नहीं हुई है वहां अति शीघ्र तार फेंसिंग की जानी चाहिए.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!