IMA पासिंग-आउट परेड में शामिल होंगे थल सेना प्रमुख, कैडेट्स को देंगे सलामी

भारतीय सैन्य अकादमी की ऐतिहासिक परेड में इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद रहेंगे. आईएमए पासिंग आउट परेड में शामिल होने के लिए सेना प्रमुख कार्यालय से सहमति जता दी गई है. उधर भारतीय सैन्य अकादमी भी आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों में जुट गई है.फिलहाल, पासिंग आउट परेड से पहले होने वाले तमाम कार्यक्रमों की शुरुआत भी हो गई है.

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड से पहले होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी गई है. इस कड़ी में फिलहाल ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसके बाद 11 दिसंबर को कमांडेंट परेड आयोजित की जाएगी. इस बार 13 दिसंबर को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाना है. ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 71 कैडेटस को स्नातक की डिग्री दी गई. इसके बाद अब यह कैडेट्स अकादमी में एक साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. स्नातक की डिग्री लेने वाले 71 कैडेटस में 30 कैडेट साइंस स्ट्रीम और 41 ह्यूमैनिटीज के हैं.

भारतीय सैन्य अकादमी उसके बाद आगामी दूसरे कार्यक्रमों की तैयारी में भी जुटी हुई है. फिलहाल कमांडेंट परेड का भी भव्य आयोजन किया जाना है. जिसके लिए तैयारी को पूरा किया जा रहा है. इसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पासिंग आउट परेड का होता है. जिसके बाद ही अकादमी से भारतीय सेना को कई सैन्य अफ़सर मिलते हैं.

इस बार होने वाली पासिंग आउट परेड की खास बात यह भी है कि परेड की सलामी लेने के लिए खुद सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंच रहे हैं. देहरादून स्थित आईएमए में 13 दिसंबर को इस आयोजन के दौरान थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी परेड का निरीक्षण करेंगे. साथ ही सेना में शामिल होने वाले इन अफसरों को शुभकामनाओं के साथ अहम संदेश भी सेना प्रमुख देंगे.




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!