देहरादून नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस: CM ने दी शहरवासियों को बधाई, चुनौतियों का किया जिक्र

देहरादून नगर निगम का आज 27वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरवासियों को बधाई दी है।

सीएम धामी ने कहा कि नगर निगम अपने 27वें साल में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां और विकास कार्य पूरे किए गए हैं। सीएम ने मेयर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में देहरादून को क्लीन, ग्रीन और बेहतर सुविधाओं वाला शहर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

शहर की बढ़ती चुनौतियों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि जल्द ही दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड में आम जनता का आवगमन शुरू हो जाएगा, जिससे देहरादून आने वाले लोगों की संख्या और बढ़ेगी। एयरपोर्ट, ट्रेन और बस सर्विस के बढ़ने से शहर की आबादी तेज़ी से बढ़ी है। इन चुनौतियों से निपटने और सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल देने के लिए नगर निगम को और ज़िम्मेदारियां उठानी होंगी। धामी ने कहा कि सरकार देहरादून को एक मॉडल शहर बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और विकास का काम बिना रुके जारी रहेगा।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।…

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में‌ योग की तस्वीरें सामने आई। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह समेत भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं समेत शासन प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन प्रहार: कोतवाली नगर पुलिस ने तीन महिला चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल बरामद

    कांग्रेस ने नहीं किया योग ताकि उनका वोट बैंक ना हो जाए नाराज- शादाब शम्स

    कर्णप्रयाग विवाद पर UKD की प्रेसवार्ता

    समीक्षा बैठक-avb

    विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

    ऑपरेशन प्रहार: डोईवाला पुलिस ने 2.20 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

    error: Content is protected !!