हरिद्वार में फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर से टकराई कार, चालक और दो मजदूरों की मौत – roglognews

हरिद्वार में फ्लाईओवर पर खड़े जनरेटर से टकराई कार, चालक और दो मजदूरों की मौत

हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बीती देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल एक युवक का हायर सेंटर में इलाज जारी है. मृतकों में एक कार चालक और दो मजदूर शामिल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक हाईवे पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है. बुधवार रात भी मजदूर प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर की मरम्मत कर रहे थे. मशीन चलाने के लिए हाईवे पर किनारे एक जनरेटर भी रखा था. रात को मजदूर मरम्मत का कार्य कर ही रहे थे कि तभी देहरादून से हरिद्वार की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने किनारे की तरफ खड़े जनरेटर में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में 20 वर्षीय अर्पित सैनी नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में जनरेटर के किनारे खड़े दो मजदूर भी कार की चपेट में आ गए.

टक्कर लगते ही मौके पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गई. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. सभी घायलों को रात को ही अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राजू राय पुत्र वीरेंद्र राय के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. साथ ही गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया.

गुरुवार यानि आज दोपहर एम्स अस्पताल में अजब सिंह नाम के मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक मजदूर अजब सिंह भी पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है. कार चलाने वाला युवक अर्पित सैनी पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला है. हादसे के वक्त उसके साथ उसका दोस्त रहमान भी सवार था. रहमान बहादराबाद क्षेत्र का रहने वाला है. अर्पित की देर रात को ही मौत हो गई थी, जबकि रहमान को भी गंभीर चोटें आई हैं और देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में उसका इलाज जारी है. प्राथमिक जांच में सामने आया कि अर्पित और उसका दोस्त रहमान किसी पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और हादसे का शिकार हो गए.उधर अचानक से मौत की खबर के बाद मृतक कार चालक और मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.




  • Related Posts

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    31 अक्टूबर की शाम को द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी…

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ और ‘विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047’ का लोकार्पण किया। देवभूमि परिवार पोर्टल को ‘एक परिवार, एक पहचान, एक प्लेटफॉर्म’ की अवधारणा पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    द’ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव”

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    सीएम धामी ने किया देवभूमि परिवार पोर्टल और विकसित उत्तराखण्ड विजन-2047 का लोकार्पण

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    डोईवाला में 1 किलो 296 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    त्योहारी सीजन में परिवहन समस्या पर बोले सीएम धामी: ‘संवाद से निकलेगा हर चुनौती का समाधान

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    परफ्यूमरी एवं एरोमैटिक्स विषय पर 05 दिवसीय प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*

    गोर्खा समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन: गणेश जोशी*
    error: Content is protected !!