पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, 2 गंभीर घायल – Doon Ujala

सीमांत खटीमा नगर में शुक्रवार बीती रात रोडवेज बस स्टेशन में दो गुटों में खूनी संघर्ष में एक युवक तुषार शर्मा (24) की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हो गए। बीती रात दस बजे के लगभग खटीमा रोडवेज स्टेशन में चाकूबाजी की इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। हमलावर सभी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार रात लगभग 9:30 बजे के बाद तुषार, सलमान और अभय बस अड्डे के समीप स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान गोटिया इस्लामनगर से आए कुछ युवकों के समूह से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने तीनों पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर दिए। हमले में तुषार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही ढेर हो गया। सलमान व अभय को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा तुषार की डेढ़- दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत था। उसके पिता मनोज शर्मा कैंची–चाकू पर धार लगाने का काम करते हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में तनाव का माहौल है।




  • Related Posts

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    आगामी चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन को कमजोर करने की कोशिशों पर सवाल खड़े किए हैं। यूकेडी के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट का कहना है कि…

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव के अंतर्गत गढ़वाल मंडल के छह जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी दी है। इन बैंकों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    यूकेडी को कमजोर करने की कोशिश का आरोप

    सहकारिता चुनाव

    सहकारिता चुनाव

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    चारधाम यात्रा में 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन- सतपाल महाराज

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    शिक्षक भाजपा में शामिल

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में नया मोड़

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर

    कांग्रेस प्रदर्शन ऑन एफआईआर
    error: Content is protected !!